गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 54-लोहाघाट एवं 55-चम्पावत के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों के बीएलओ ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्हें घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने एवं त्रुटियों के संशोधन से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, जिसमें बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, विशेष रूप से प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ घर-घर सर्वे कार्य संपन्न करने की अपील करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जीवन कालोनी व दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *