चम्पावत पुलिस ने 50 लाख की बड़ी ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चम्पावत जनपद में धोखाधड़ी और ठगी के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमति रेखा यादव के निर्देश पर सभी थानों व एसओजी टीम को आदेशित किया गया था कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

संधर्भ में, दिनांक 19.03.2026 को क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम ने सूचना संकलन, सतर्क निगरानी और सर्विलांस के माध्यम से ठगी करने वाले अभियुक्त का पता लगाया।

टीम ने थाना रामनगर, जनपद नैनीताल क्षेत्र से अभियुक्त आनंद बल्लभ जोशी @ अजय जोशी (पुत्र कृष्णा नन्द जोशी, निवासी वार्ड नंबर 01, सौन गांव, थाना भीमताल, जिला नैनीताल) को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त थाना चम्पावत में दर्ज FIR संख्या 02/26, धारा 318(4) BNS में वांछित था और कमेटी के माध्यम से 50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने वाला था।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय चम्पावत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी और ठगी से बचने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत टोल-फ्री नंबर 112 या नजदीकी थाना/चौकी पर सूचना दें।

पुलिस टीम जिन्होंने गिरफ्तारी में योगदान दिया:

  1. उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी
  2. उ0नि0 राजेश मिश्रा, एसओजी
  3. का0 ललित चौधरी, एसओजी
  4. का0 कुलदीप सिंह, एसओजी
  5. का0 सूरज कुमार, एसओजी
  6. का0 गिरीश भट्ट, एसओजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *