महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश लेकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों के बीच पहुँची चम्पावत पुलिस*

📍*जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत* के निर्देशन में जनपदभर में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 27.07.2026 को *श्री देवेन्द्र कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण *थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा गुरुकुल एकेडमी, लोहाघाट* एवं *थाना तामली पुलिस* द्वारा ग्राम मंच में छात्रों ,ग्रामीणों एवं युवाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, संदिग्ध लिंक, फर्जी लोन, ऑनलाइन इनाम एवं निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही Money Restoration Module (MRM) के माध्यम से साइबर ठगी की राशि वापस पाने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।दोनों थाना पुलिस टीमों द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा पुलिस को तत्काल सूचना दें। *सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है*।*चम्पावत पुलिस का संदेश*—”सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज”महिला सुरक्षा • साइबर सुरक्षा • सड़क सुरक्षा • नशा मुक्त उत्तराखण्ड — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक- 27.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *