*जनपद चम्पावत*🛡️
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन एवं “ऑपरेशन साइबर सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 थाना तामली पुलिस द्वारा मंच क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित नागरिकों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, निवेश एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के साथ-साथ AI आधारित डीपफेक वीडियो, फर्जी ऑडियो एवं आवाज़ की नकल कर की जाने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।*इस अवसर पर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए अपील की गई कि*—• किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। • ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। • मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें। • सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली जानकारी के प्रति सतर्क रहें। • AI से तैयार फोटो, वीडियो या ऑडियो की सत्यता की जांच अवश्य करें और बिना पुष्टि के किसी भी सामग्री पर विश्वास या उसे साझा न करें। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पाव तदिनांक – 24.07.2026
Kamal Bhandari editor in chief ।

