भारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल, मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा पर किया जागरूक*

🚨 *जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशन में तथा *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण में दिनाँक 30.7.2026 को विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पिलर संख्या-7 पर आयोजित जनजागरूकता सभा में *नन्द किशोर बचकोटी, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट* (AHTU) द्वारा प्रतिभाग किया गया।📌 उपस्थित नागरिकों को मानव तस्करी की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि मानव तस्करी एक गंभीर सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय अपराध है, जिसकी रोकथाम में आमजन की सतर्कता और समय पर सूचना अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।📌इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों, बाल श्रम निषेध, नशे के दुष्परिणाम तथा विश्व स्तर पर बढ़ती मानव तस्करी की चुनौती पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी अथवा बाल श्रम की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।➡️चम्पावत पुलिस की अपील:”सतर्क नागरिक बनें, मानव तस्करी रोकें, साइबर अपराध से बचें और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत दिनाँक – 31.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *