मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को गति: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का विधिवत शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार*

चम्पावत

*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को गति: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का विधिवत शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार**अमोड़ी और आसपास के 24 से अधिक गांवों के लिए बड़ी सौगात: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी व इनडोर सेवाएं शुरू*प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चम्पावत’ की दूरदर्शी परिकल्पना को धरातल पर उतारते हुए जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। इसी क्रम में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अमोड़ी का उप जिलाधिकारी चंपावत श्री विपिन चंद्र पंत तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान एवं जनप्रतिनिधियों द्वार संयुक्त रूप से विधिवत शुभारंभ किया गया।उल्लेखनीय है कि इस नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण विगत 29 जून को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बताया कि क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं फार्मेसी अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। यह अस्पताल आधुनिक एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में जीवनरक्षक एवं सामान्य दवाइयों से पूरी तरह लैस है। साथ ही केंद्र में 4 बेड की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों के भर्ती होने का भी पूर्ण प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि नवनिर्मित केंद्र में शुभारंभ के पहले ही दिन से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित कर दी गईं। ओ०पी०डी० (O.P.D.) में कुल 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं, जबकि चिकित्सीय आवश्यकता को देखते हुए 1 मरीज को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया।स्थानीय निवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की। इस स्वास्थ्य इकाई के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने से पर्वतीय क्षेत्र के नागरिकों को अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं प्राथमिक इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों या मैदानी क्षेत्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि उन्हें अपने घर के समीप ही मानक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगीइस गरिमामयी शुभारंभ अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री सूरज प्रहरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुंदर बोहरा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अमोड़ी तथा आसपास के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *