राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद का गठन

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद का गठन

टनकपुर,

आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विभागीय परिषद की बैठक विभाग प्रभारी प्रो. (डॉ.) आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।विभागीय परिषद के पदाधिकारी1. अध्यक्ष – मिलन सिंह मल्ल2. उपाध्यक्ष – रोहन गरकोटी3. सचिव – शुभम कुमार4. कोषाध्यक्ष – महक पांडेकक्षा प्रतिनिधि1. विनीत जोशी2. सुजल सरन3. मो. शाकिब खानइस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. (डॉ.) आशुतोष कुमार ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपेक्षा की।नवमनोनीत अध्यक्ष मिलन सिंह मल्ल सहित सभी पदाधिकारियों ने विभागीय परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों के लिए कार्य करने तथा विभाग की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।विभागीय परिषद के गठन से वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *