दुग्ध समिति जनकांडे में दुग्ध उत्पादकों को किया गया बोनस वितरण, विभागीय योजआनो की दी गई विस्तृत जानकारी*

चंपावत

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना धरातल पर साकार हो रही है, जिससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में दुग्ध समिति जनकाण्डे में एक कार्यक्रम का आयोजन कर दुग्ध उत्पादकों को बोनस का वितरण किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जानकांडे श्री किशोर सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित अधिकारियों द्वारा दुग्ध सहकारिता, दुग्ध उपार्जन एवं समिति के आगामी निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीणों के साथ साझा की गईं।आयोजन के दौरान दुग्ध संघ प्रबन्धक श्री जी एस राणा द्वारा दुग्ध उपार्जन में वृद्धि, दुधारू पशुओं की समुचित देखभाल तथा समिति के आय स्रोतों को सुदृढ़ करने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही उन्होंने डेयरी विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पशु चारा पर दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में उपस्थित उत्पादकों को विस्तार से अवगत कराया।कार्यक्रम में डॉ. कुमार अजीत सिंह द्वारा दुग्ध सहकारिता के सिद्धांतों और निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जबकि प्रभारी उपार्जन श्री विरेश जोशी ने दुग्ध समितियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने एवं आय संवर्धन के विविध उपायों पर अपनी बात रखी।इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सक तनुजा बोरा ने दुधारू पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षण तथा बचाव एवं उपचार के तरीकों के बारे में पशुपालकों को जागरूक किया।इस बोनस वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह, डॉ. कुमार अजीत सिंह, पशु चिकित्सक तनुजा बोरा, उपार्जन प्रभारी श्री विरेश जोशी, दुग्ध निरीक्षक, फील्ड स्टाफ श्री मदन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुग्ध उत्पादक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *