नंदा गौरा योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, पात्र लाभार्थियों से मांगे गए आवेदन*

चंपावत

*नंदा गौरा योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, पात्र लाभार्थियों से मांगे गए आवेदन*

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि पोर्टल www.nandagaurauk.in के माध्यम से पात्र लाभार्थियों और अभिभावकों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य बालिका सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि प्रदेश की अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।वित्तीय वर्ष 2026-27 में जन्म लेने वाली पात्र बालिकाओं के अभिभावकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल निरंतर खुला रहेगा। नियमानुसार बालिका के जन्म के छह माह के भीतर पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली तथा राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से स्नातक या न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र बालिकाएं भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। 12वीं पास बालिकाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए आधिकारिक वेबसाइट www.nandagaurauk.in पर जाकर अपना आवेदन शीघ्र पूर्ण करें, ताकि नंदा गौरा योजना का लाभ सुगमता से प्राप्त किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *