जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*

चम्पावत,

*जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*

*जनता मिलन में कुल 65 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने पेयजल, सोलर लाइट, बाढ़ सुरक्षा सहित विभिन्न आवेदनो पर दिए आवश्यक निर्देश*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, जनसुनवाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 65 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सोलर स्ट्रीट लाइट, सड़क, विद्युत, पेयजल, आर्थिक सहायता, सुरक्षा दीवार, चेनलिंक फेंसिंग एवं पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता मिलन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा जिन प्रकरणों में विभागीय प्रक्रिया आवश्यक है, उनमें निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनता मिलन में ढकना पैदल मार्ग के निकट निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के पास आपदा से सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग को लेकर प्रकाश चन्द्र ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता मंडी को स्थल की स्थिति के अनुरूप शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।ग्राम गोली, पोस्ट बिरगुल निवासी नवीन सिंह ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ कराए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार ग्राम भुमलाई की सुनीता पुनेठा, तल्ली चानमारी की भावना जोशी तथा बाजरीकोट के खीमानन्द जोशी ने अपने-अपने क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को प्राप्त मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिला पंचायत सदस्य, खरही क्षेत्र सोनू बोहरा ने टपोला गधेरे के दाएं पार्श्व में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड को प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा मुख्य रूप से आपदा से क्षतिग्रस्त निजी परिसंपत्तियों, सड़क निर्माण, सीमांत एवं वन क्षेत्रों में सोलर लाइट की आवश्यकता, हाल की वर्षा से क्षतिग्रस्त पेयजल संरचनाओं की मरम्मत तथा निजी भूमि संबंधी विवादों से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, ई-डीपीआर तथा माई भारत वॉलंटियर्स से संबंधित कार्यक्रमों की भी समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशा एवं जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी चम्पावत बीसी पंत, एपीडी विमी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *