बाराकोट में चेकिंग के दौरान 54 पव्वे देशी शराब बरामद
लोहाघाट (चम्पावत):
थाना लोहाघाट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कस्बा बाराकोट में चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 54 पव्वे सील बंद माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह अधिकारी निवासी बाराकोट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक विपुल जोशी, अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र मेहरा और कांस्टेबल भुवन जोशी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

