ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: रीठा साहिब पुलिस ने लगभग 02 नाली अवैध भांग की खेती को किया नष्ट

जनपद चम्पावत*

*पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रेखा यादव* के निर्देशन में जनपद चम्पावत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत चम्पावत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा *थानाध्यक्ष श्री भुवन चंद्र आर्या* के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग एवं निगरानी के दौरान *ग्राम तली वुडम* में *लगभग 02 नाली भूमि पर अवैध* रूप से उगाई गई भांग की खेती को पूर्णतः नष्ट किया गया तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई।📢 *चम्पावत पुलिस की अपील* अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री या तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।🌿 नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस की मुहिम जारी है।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक 16/08/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *