चम्पावतI रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के आदेशानुसार आज दिनांक 05-05-2026 को देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत व मदन सिंह राणा, प्रभारी फायर स्टेशन चम्पावत के नेतृत्व में फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा जिला अस्पताल चम्पावत में द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल में अग्निदुर्घटना में त्वरित कार्यवाही किये जाने व भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान निम्न कार्यवाही की गयी।
➡️अग्नि दुर्घटना के दौरान फायर अलार्म के माध्यम से सभी को सूचित करने का अभ्यास किया गया।
➡️ भर्ती मरीजों को स्टेचर की सहायता से दूसरे यूनिट में सिफ्ट करने का अभ्यास किया गया।
➡️सभी निकास मार्गों को चैक किया गया।
➡️अस्पताल स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी।
➡️अस्पताल परिसर में कृतिम आग लगाकर उसे बुझाने का डेमो दिया गया।
➡️मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा जिला अस्पताल चम्पावत में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयेजित

