अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता*

चम्पावत,

*अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता*

*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रभावितों को वितरित किए गए सहायता राशि के चेक*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से टनकपुर के अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आज मुख्य सेवक (मुख्यमंत्री) कैंप कार्यालय, टनकपुर में प्रभावितों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।उल्लेखनीय है कि 13 मई 2026 को प्रातः 2:27 बजे टनकपुर के वार्ड नंबर-01, पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकानों एवं सामान को काफी नुकसान पहुंचा था।मा.मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता प्राप्त करने वालों में श्रीमती रुचि वर्मा पत्नी श्री वरुण वर्मा, श्री देवेंद्र पुत्र श्री सीताराम, श्री करन पुत्र श्री देवेंद्र कुमार, श्री रामप्रकाश पुत्र श्री मैखु लाल तथा श्री श्याम पुत्र श्री मैखु लाल शामिल हैं।इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल श्री प्रेम सिंह पुत्र श्री जीत सिंह, निवासी ज्ञानखेड़ा को भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार, मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुंवर, वार्ड नंबर-01 के सभासद श्री दिनेश कुमार, कैंप कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री जीवन सिंह नेगी, श्री राजपाल चौहान सहित अन्य सभासदगण उपस्थित रहे।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की संवेदनशील कार्यशैली के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा आपदा, दुर्घटना एवं अन्य विपरीत परिस्थितियों में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि संकट की घड़ी में कोई भी प्रभावित व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस न करे और उसे आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध हो।प्रभावितों को प्रदान की गई यह आर्थिक सहायता कठिन समय में उनके लिए महत्वपूर्ण संबल है। यह सहायता सरकार की मानवीय संवेदनशीलता तथा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *