लोहाघाट के मझेड़ा में नोटिस सुनवाई आयोजित; उप जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

चंपावत

*लोहाघाट के मझेड़ा में नोटिस सुनवाई आयोजित; उप जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-54 (लोहाघाट) के ग्राम मझेड़ा में ग्रामीणों की सुविधा हेतु ग्राम मझेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दावे व आपत्तियों की सुनवाई आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर ने केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं या विवरण में त्रुटि है, उनके निराकरण हेतु जनपद के सभी केंद्रों पर नियमित सुनवाई जारी है। बीएलओ व एईआरओ मौके पर अभिलेख प्राप्त कर विवरणों का सत्यापन एवं मैपिंग कर रहे हैं तथा त्रुटियों का तत्काल सुधार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं की मैपिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर निर्वाचक नामावली को पूरी तरह अद्यतन और शुद्ध बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में संबंधित केंद्र पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि विवरण अद्यतन किया जा सके। इस दौरान क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट (सेक्टर मजिस्ट्रेट), आईटी विशेषज्ञ, पर्यवेक्षक (सुपरवाइज़र), पदाभिहित अधिकारी और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) उपस्थित थे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *