नगर पंचायत पाटी में पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 30 सितंबर को “लोक कल्याण मेला” के संबंध में विशेष बैठक का आयोजन*

चंपावत ,

*नगर पंचायत पाटी में पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 30 सितंबर को “लोक कल्याण मेला” के संबंध में विशेष बैठक का आयोजन*

भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के तहत नगर पंचायत पाटी में “लोक कल्याण मेला” के सफल संचालन हेतु विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पाटी कमल सिंह मेहता ने बताया कि दिनांक 30 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे नगर पंचायत पाटी कार्यालय सभागार में माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, कार्मिकों एवं हितधारकों से नियत समय पर बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है, ताकि योजना का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *