नशा मुक्त भारत अभियान के सफल 6 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अगस्त को जनपद चम्पावत के समस्त शैक्षणिक व शासकीय संस्थानों में आयोजित होगा वृहद शपथ ग्रहण कार्यक्रम*

चंपावत

*नशा मुक्त भारत अभियान के सफल 6 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अगस्त को जनपद चम्पावत के समस्त शैक्षणिक व शासकीय संस्थानों में आयोजित होगा वृहद शपथ ग्रहण कार्यक्रम*

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 15 अगस्त 2026 को जनपद चम्पावत में व्यापक जन-जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर एस सामंत ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों तथा आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध करना है।इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पालीटेक्निक, आईटीआई, शासकीय कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ सामूहिक शपथ ली जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्या एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त, डिजिटल माध्यम से व्यापक जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष क्यूआर (QR) कोड भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से जिले के नागरिक, युवा तथा शासकीय कर्मी ऑनलाइन शपथ ग्रहण कर सकेंगे। आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की पारदर्शिता एवं अभिलेखीकरण हेतु सभी फोटो व वीडियो मंत्रालय के राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ समाज कल्याण विभाग चम्पावत की आधिकारिक ई-मेल dswo.champawat@gmail.com तथा व्हाट्सएप नंबर 9410569157 पर ससमय प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *