हर घर तिरंगा–घर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्राचंपावत से लोहाघाट, टनकपुर तक गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, तिरंगे के सम्मान का दिया संदेशचंपावत। हर घर तिरंगा–घर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला चंपावत द्वारा पूरे जिले में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष भाजपा चंपावत श्री गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।जिला मुख्यालय चंपावत के साथ ही लोहाघाट, टनकपुर, बाराकोट, तल्लादेश, खेतीखान, धूरा-अमोड़ी सहित विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्राओं के दौरान देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक श्री मुकेश कलखुड़िया, सह-संयोजक श्री नितिन मंगला, श्री गौरव पांडे एवं श्री राजेंद्र गड़कोटी सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का सफल आयोजन किया गया।भाजपा जिला संगठन ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।जय हिंद! 🇮🇳भारत माता की जय!
kamal bhandari editor in chief ।

