चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर चंपावत और बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण Anuj Kumar Sangal की अध्यक्षता तथा सचिव भवदीप रावत के निर्देशन में हुआ।
लोक अदालत में जिला बार संघ चंपावत, तहसील बार संघ टनकपुर, पैनल अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों और आम लोगों ने भाग लिया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की पीठ द्वारा 25 लंबित मामलों का निस्तारण कर 2 करोड़ 12 लाख 66 हजार 242 रुपये का सेटलमेंट कराया गया। वहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपुर की पीठ ने 24 मामलों का निस्तारण करते हुए 5 लाख 4 हजार 400 रुपये का सेटलमेंट कराया।
इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के तहत मनी रिकवरी से जुड़े 25 मामलों का निस्तारण कर 25 लाख 47 हजार 470 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
इस प्रकार जनपद के सभी न्यायालयों में कुल 74 मामलों का निस्तारण कर 2 करोड़ 43 लाख 18 हजार 112 रुपये का सेटलमेंट कराया गया।

