*मा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति स्थापना के लिए ₹32.49 लाख स्वीकृत*

चम्पावत ,

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा में अतुलनीय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने तथा उनके आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विकासखण्ड बाराकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किए जाने हेतु ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस निर्णय से वीर सेनानियों और देशभक्तों के योगदान को उचित सम्मान मिलने के साथ ही स्मारक निर्माण कार्य को गति मिलेगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और पूर्व सैनिकों व सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति स्थापना हेतु सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *