ऑपरेशन प्रहार जारी: चम्पावत पुलिस ने 36 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*जनपद चम्पावत*

*ऑपरेशन प्रहार जारी: चम्पावत पुलिस ने 36 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकीयों को आदेशित किया गया है।उक्त क्रम में आज दिनांक 18.07.2026 को *श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण एवं *कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी चम्पावत* के नेतृत्व में *एसओजी पुलिस टीम* द्वारा ग्राम कामा ज्यूला भेंटी गधेरा बाराकोट में मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त देव सिंह अधिकारी को 36 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया ।*गिरफ्तार अभियुक्त*:1. देव सिंह अधिकारी उर्फ दीपक पुत्र स्व. जगत सिंह अधिकारी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बकरियां झूला तहसील बाराकोट थाना लोहाघाट जनपद चंपावत अभियुक्त के विरुद्ध *थाना लोहाघाट* में मु0अ0सं0 23/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।*बरामदगी*:1- 36 लीटर कच्ची शराब 2- 25 कनस्तर खाली टिन3- एक इंडियन गैस सिलेंडर4- एक बड़ा गैस चूल्हा5- एक भगोना एल्युमिनियम 6- एक पतीला स्टील7- लगभग 500 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया8- एक मोबाइल फोन वीवो कंपनी व 3800 रुपये नगद*पुलिस टीम*:SI कमलेश भट्ट Si प्रकाश भट्ट Ad si जितेंद्र सिंह मेहरा HC तपेन्द्र जोशीHC ललित श्रीवास्तवC सूरज कुमार C राजकुमार C भुवन चंद्र जोशीC गौरव जल पुलिस*चम्पावत पुलिस अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही कर रही है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा*मीडिया सैलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत

दिनांक – 18.07.2026

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *