चम्पावत
बालेश्वर महादेव मंदिर, चम्पावत में रविवार को स्मार्ट मीटर के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालेश्वर वार्ड के अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बालेश्वर वार्ड के लोग स्मार्ट मीटर का विरोध करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी विभिन्न चिंताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि सोमवार, 13 जुलाई 2026 को बालेश्वर वार्ड के नागरिक विद्युत विभाग पहुंचकर उपखंड अधिकारी (SDO) विद्युत विभाग को एक ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से स्मार्ट मीटर के संबंध में अपनी मांगों और आपत्तियों से विभाग को अवगत कराया जाएगा।बैठक के अंत में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई।
kamal bhandari editor in chief ।

