ग्राम पंचायत भिंगराड़ा में विकास कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण को मिल रहा है शासन-प्रशासन का निरंतर सहयोग: ग्राम प्रधान गीता भट्ट ।

चंपावत

*ग्राम पंचायत भिंगराड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती गीता भट्ट द्वारा क्षेत्र के सतत विकास तथा महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों हेतु जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आधिकारिक रूप से गहरा आभार व्यक्त किया गया है। ग्राम प्रधान श्रीमती भट्ट ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत भिंगराड़ा के विकास कार्यों में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार का सदैव सकारात्मक एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त होता रहा है। शासन एवं प्रशासन के इसी समन्वित प्रयास के फलस्वरूप क्षेत्र में विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास कार्य एवं योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित की गई हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रगति को अभूतपूर्व गति मिली है।इसी क्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि कतिपय अराजक तत्वों द्वारा तथ्यों की पुष्टि किए बिना ही अत्यंत भ्रामक एवं आधारहीन समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं, जो पूर्णतः सत्य से परे तथा निराधार हैं। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भिंगराड़ा में नैनीताल बैंक मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य बिना प्रशासनिक सहयोग के किया जा रहा है, जो कि पूर्णतः असत्य और भ्रामक है।उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर बल देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ व सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्य संपादित किए गए हैं। इन प्रशासनिक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।

Kamal Bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *