हरेला पर्व 2026 पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

हरेला पर्व 2026 पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

टनकपुर/चंपावत, 16 जुलाई।उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा खेल मैदान, निकट भूमिया मंदिर, आमबाग–छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा आम, लीची, अमरूद, नींबू, कटहल, जामुन, आँवला, अर्जुन सहित लगभग 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराना रहा।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी, श्री मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, श्रीमती सरोज चंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान श्रीमती राधिका चंद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी, ग्राम प्रधान छीनीगोठ श्री इंद्रदेव विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेखा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुनीता मुरारी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर सुश्री तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा श्री कमलेश भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरीश गहतोड़ी, श्री दीपक पचोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री भैरव दत्त जोशी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा श्री मुवश्शिर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा श्री अमजद हुसैन, मंडल महामंत्री टनकपुर श्री कुमुद जोशी, श्री हरीश कॉलोनी, उप प्रधान छीनीगोठ श्री सुनील नरियाल, वरिष्ठ नागरिक श्री जे.सी. परगाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी जी के संदेश को सभी को बताया गया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “प्रकृति का संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और भावी पीढ़ियों के प्रति नैतिक उत्तरदायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो हम एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को जनसहभागिता के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। संस्था का विश्वास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।अंत में सेवा संकल्प फाउंडेशन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी से “एक व्यक्ति–एक पौधा” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।सादर सेवा संकल्प फाउंडेशन ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *