श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम बना शीला देवी महोत्सव

चम्पावत में तीन दिवसीय वरदायनी मां शीला देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ


कलश यात्रा और छलिया नृत्य बने आकर्षण, श्रद्धा व उल्लास से गूंजा पूरा क्षेत्र


चंपावत। जनपद में आस्था, संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीन दिवसीय वरदायनी मां शीला देवी महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।


चम्पावत में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आनंद सिंह अधिकारी, सदस्य जिला पंचायत खरही श्रीमती सोनू बोहरा तथा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नेहा बगौटी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर आनंद सिंह अधिकारी ने मेला कमेटी को ₹51,000 की सहयोग राशि प्रदान की। मेला समिति द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और मां शीला देवी से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

महोत्सव के दौरान महिलाओं की भव्य कलश यात्रा और पारंपरिक छलिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। पूरे क्षेत्र में मां शीला देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष दीवान सिंह बडेला, संरक्षक पुष्कर सिंह बगौटी, पुजारी महेश जोशी और सूरज जोशी, मेला समिति अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

मेले में स्वास्थ्य विभाग और NRLM द्वारा जनहित से जुड़े स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस की थाना रीठा साहिब टीम पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *