*जनपद चम्पावत*
*ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस**श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/SOG को आदेशित किया गया है उक्त क्रम में दिनांक 20.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण* एवं *उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG* के नेतृत्व में *SOG चम्पावत* की टीम द्वारा *बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर* चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया* । *गिरफ्तार अभियुक्त* 1- सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 25 वर्ष। *बरामदगी* 1. 25 ग्राम अवैध स्मैक2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर3. ₹1,500 नेपाली मुद्रा4. ₹1,900 भारतीय मुद्रा *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act *पुलिस टीम* – उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG- हे0का0 नासिर हुसैन- का0 ललित चौधरी- का0 कुलदीप सिंह- का0 सूरज कुमार- म0का0 रेखा भट्ट *चम्पावत पुलिस की अपील* चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* 📞 आपातकालीन सेवा: 112📞 मानस हेल्पलाइन: 1933मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 21.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

