चम्पावत,
*छीनीगोठ में नदी के दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीणों का सकुशल रेस्क्यू*
*सूचना मिलते ही प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, SDRF टीम ने सुरक्षित निकाला*जनपद के टनकपुर के छीनीगोठ क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा लेने गए तीन ग्रामीण हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के दूसरी ओर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल SDRF को सूचित करते हुए राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों ग्रामीणों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान छीनीगोठ द्वारा राजस्व उप निरीक्षक को छीनीगोठ क्षेत्र में तीन ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना दी गई। सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से संबंधित टीम तक पहुंचाई गई, जिसके बाद SDRF पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंची SDRF टीम ने नदी के बढ़े जलस्तर एवं तेज बहाव को देखते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी के दूसरी ओर फंसे तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू किए गए ग्रामीणों में पार्वती तिवारी (36 वर्ष) पत्नी दीपक तिवारी, मुकेश जोशी (50 वर्ष) पुत्र हरिदत्त जोशी तथा दीपक तिवारी (40 वर्ष) पुत्र हरिनंदन तिवारी, निवासी छीनीगोठ शामिल हैं।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में वर्षाकाल के दौरान जनपद में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों एवं राहत-बचाव टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्राप्त होने वाली आपदा संबंधी सूचनाओं पर संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन केंद्र को दें।
kamal bhandari editor in chief ।

