चम्पावत, 15 अप्रैल 2026: पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत में आज एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव एवं क्षेत्राधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जनपद में तैनात श्री शंकर दत्त जोशी को सहायक उपनिरीक्षक (एम) से उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी महोदया एवं क्षेत्राधिकारी महोदय ने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर स्टार सजाकर उन्हें नए पद की गरिमा के अनुरूप अलंकृत किया। इस अवसर पर एसपी महोदया ने श्री शंकर दत्त जोशी को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति न केवल जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है, बल्कि यह कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने और उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।

