बाजगांव खेतीखान में नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चम्पावत/खेतीखान।
जनपद चम्पावत के बाजगांव खेतीखान स्थित गुप्तेश्वर शिव मंदिर महादेव में आज से नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत भी किया गया।
यह धार्मिक आयोजन आज से 18 मई 2026 से 26 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से नित्य पूजन, दोपहर 2:30 बजे से राम कथा वाचन तथा सायं 5:30 बजे से आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास नवकुल पंत जी द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महंत मुनेश्वर गिरि जी एवं महंत यमुना गिरि जी सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

आयोजन के अंतिम दिवस 26 मई 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

निवेदक:
महंत 108 मुनेश्वर गिरि जी महाराज एवं समस्त क्षेत्रवासी, बाजगांव खेतीखान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *