मंच PHC में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष ANC कैम्प, संस्थागत प्रसव पर दिया जोर

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (P.H.C) मंच में एक विशेष एएनसी (ANC) जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें सुरक्षित मातृत्व के लिए जरूरी जानकारी दी गई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम मौजूद रही। डॉ. प्रकृति तोमर ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि लैब टैक्नीशियन गौरव पुनेठा ने आवश्यक जाँचें पूरी कीं। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को कम से कम 4 बार अनिवार्य एएनसी जाँच करवाने की सलाह दी गई, ताकि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की समय पर निगरानी हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को सलाह दी गई कि वे प्रसव तिथि नजदीक आने पर स्वास्थ्य केंद्र या उसके नजदीकी आवास में ही रहें ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया।
कैंप की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) इंद्रजीत पाण्डेय ने विशेष रूप से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रकृति तोमर, लैब तकनीशियन गौरव पुनेठा, एएनएम शीला प्रहरी व ममता आर्या, सीएचओ ज्योति, स्टाफ नर्स निलोफर अंसारी व नलिम नेगी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इसके अलावा आशा फैसिलिटेटर भावना बोहरा और समस्त आशा कार्यकत्रियों—पुष्पा देवी, हेमंती जोशी, निर्मल बोहरा, सविता देवी, कलावती देवी, लीला जोशी और हेमा जोशी ने क्षेत्र की महिलाओं को शिविर तक पहुँचाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *