मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के संकल्प में विकास को नई गति, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में 3 करोड़ 37 लाख से अधिक के 21 विकास कार्य स्वीकृत*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के संकल्प में विकास को नई गति, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में 3 करोड़ 37 लाख से अधिक के 21 विकास कार्य स्वीकृत*

*चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों में सीसी सड़क, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं सार्वजनिक सुविधाओं का होगा विस्तार**दूरस्थ गांवों में बेहतर आवागमन से ग्रामीणों, किसानों एवं स्कूली बच्चों को मिलेगा लाभ : जिलाधिकारी*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) के तहत जनपद के चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों में कुल 337.28 लाख रूपये (3 करोड़ 37 लाख 28 हजार रूपये) की लागत से 21 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी सड़क, आंतरिक संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग टाइल्स तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।स्वीकृत योजनाओं में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 7 तथा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 विकास कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से विशेष रूप से अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी। साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों, खेतों, विद्यालयों एवं मुख्य सड़कों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत फागपुर में मुख्य सड़क से गीता देवी के घर तक सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु 14.95 लाख रूपये, ग्राम काण्डा के पपनीयाडी में सीसी मार्ग निर्माण हेतु 14 लाख रूपये तथा ग्राम सिलाड़ में सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण हेतु 13 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम सिलाड़ के माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण हेतु 14.80 लाख रूपये, बकोरिया की अनुसूचित जाति बस्ती में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु 13.90 लाख रूपये तथा ग्राम कोटकेंद्री में सड़क से कोटकेंद्री की ओर संपर्क मार्ग निर्माण हेतु 14 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। ग्राम दुनिया की अनुसूचित जाति बस्ती में सीसी मार्ग निर्माण के लिए 24.24 लाख रूपये भी स्वीकृत किए गए हैं।लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी ग्रामीण संपर्क मार्गों एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 14 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें ग्राम कामाज्यूला में अनुसूचित जाति बस्ती जमाड़ से मुख्य सड़क तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 10.64 लाख रूपये, ग्राम मंढुवा में गढ़मुक्तेश्वर से एस.एस.बी तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 20.89 लाख रूपये तथा इसी ग्राम की अनुसूचित जाति बस्ती गोठयूडा से इंटर कॉलेज तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 12.91 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम बिंडातिवारी में भूमियागड से टाकना तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 12.91 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसी क्रम में ग्राम बिंडातिवारी के दिगालीचौड में अनुसूचित जाति बस्ती में पेयजल प्राकृतिक नौला निर्माण हेतु 5.36 लाख रूपये तथा टम्टा पेयजल प्राकृतिक नौला निर्माण हेतु 5.35 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण एवं पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।इसके साथ ही ग्राम बुंगा फर्त्याल में गांव को जोड़ने हेतु सीसी मार्ग निर्माण के लिए 20.68 लाख रूपये, इसी गांव में कैलाश राम के घर से प्रकाश राम के घर तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 20.34 लाख रूपये तथा ग्राम तल्लाखतेड़ा में शंकर राम के घर तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 20.56 लाख एवं तल्ला खतेड़ा में दीपक राम के घर से तारा राम के घर तक सीसी मार्ग हेतु 20.56 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम मल्ला ढेक में किसानों को खेतों से जोड़ने हेतु सीसी मार्ग निर्माण के लिए 20.45 लाख रूपये, ग्राम पंचायत मूलाकोट में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण हेतु 17.37 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत गहतोड़ा के बरमतोड़ा तोक में सीसी मार्ग निर्माण हेतु 20.37 लाख रूपये, तथा ग्राम सभा रायकोट महर में सीसी मार्ग निर्माण हेतु 20.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद के प्रत्येक गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत स्वीकृत इन 21 विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से जिन बस्तियों में संपर्क मार्गों की कमी के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहां इन योजनाओं से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि सीसी सड़कों एवं संपर्क मार्गों के निर्माण से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा किसानों को आवागमन में सुविधा होगी। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने एवं कृषि उपज के परिवहन में भी सहायता मिलेगी। वहीं प्राकृतिक नौलों के निर्माण से ग्रामीणों को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को स्वीकृत कार्यों में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम छोर पर निवास करने वाले व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इन विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण जीवन को अधिक सुगम बनाने के साथ ही समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *