टनकपुर में टीबी उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

टनकपुर/चम्पावत।
उच्च जोखिम (हाई रिस्क) क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से टनकपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 नई बस्ती में विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सफल संचालन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया।

इस दौरान सीएचओ कमला सामंत, एसटीएस पंकज राठौर, टीबीएचवी योगेश कुमार, आशा कार्यकर्ता आशा जोशी एवं चंद्रा देवी तथा एएनएम सपना कंबोज की सक्रिय सहभागिता रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर शिविर को सुचारु रूप से संचालित किया।

शिविर में कुल 50 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें से 44 व्यक्तियों के एक्स-रे कराए गए। वहीं नगरपालिका टनकपुर क्षेत्र में 55 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें 40 लोगों के एक्स-रे किए गए।

इस अवसर पर ग्रामीणों को टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) के प्रमुख लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और नियमित उपचार लिया जाए।

स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित किया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच हेतु चिन्हित किया। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *