जल पुलिस की सतर्कता से श्रद्धालु की बची जान

टनकपुर। माँ पूर्णागिरी मेले में शुक्रवार को शारदा घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार सुमित पुत्र आशु (25 वर्ष), निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, शारदा घाट में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद जल पुलिस दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका।

चम्पावत पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्नान के दौरान सावधानी बरतें तथा गहरे पानी में जाने से बचें।

रेस्क्यू टीम में गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान, मनोज राणा, मुकेश राणा, नीरज बोरा, अनिल कुमार, राकेश गिरी तथा पीआरडी जवान सूरज शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *