*जनपद चम्पावत*
*थाना पाटी पुलिस ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को किया साइबर ठगी से सतर्क, स्थानीय भाषा में दिया जागरूकता संदेश*
*ऑपरेशन साइबर सुरक्षा* के तहत एवं *श्रीमती रेखा यादव (IPS), पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में आज दिनांक 21.07.2026 को थाना पाटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।📌पुलिस टीम ने स्थानीय भाषा/बोली में लोगों को फर्जी लोन, मोबाइल टावर लगाने, अधिक मुनाफा कमाने के झांसे, नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी तथा OTP साझा न करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर सतर्क किया। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा MRM एवं GRM मॉड्यूल के माध्यम से धन वापसी की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।➡️इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, महिला अपराध, चाइल्ड लेबर (बाल श्रम) एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक कर सुरक्षा एवं कानून के प्रति सजग रहने की अपील की गई।मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत़ दिनांक- 21.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

