श्री राम सेवा एवं जन चेतना मंच चौमेल समिति ने मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संवर्धन किट की अभिनव पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जताया हार्दिक आभार*

चंपावत

श्री राम सेवा एवं जन चेतना मंच चौमेल समिति द्वारा उत्तराखण्ड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। समिति ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं अनमोल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को ऐतिहासिक और अत्यंत सराहनीय बताया।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संवर्धन किट प्रदान करने की यह अभिनव पहल देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक कला और लोक संगीत को एक नई पहचान देगी। उन्होंने कहा कि यह किट हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही इस योजना से प्रदेश भर के कलाकारों और विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं में एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।अजय सिंह बिष्ट ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की संस्कृति के प्रति उनकी यह अटूट प्रतिबद्धता सचमुच वंदनीय है। इस विशेष अवसर पर समिति की सम्मानित सदस्याओं किरण देवी, नीतू बिष्ट, ममता पाठक, सुशीला देवी, ज्योति महर, दिया बिष्ट, गंगा देवी, चंचला देवी और गोदावरी देवी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की इस कल्याणकारी योजना की खुले दिल से प्रशंसा की।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *