बंद पड़ा हैंडपंप हुआ ठीक, ग्रामीणों को मिली राहत

चम्पावत: पिछली बरसात से खराब पड़ा हैंडपंप आखिरकार ठीक कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। हैंडपंप लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसकी सूचना पहले ही जल संस्थान को दे दी गई थी।

बताया गया कि विभाग की टीम अन्य गांवों में मरम्मत कार्य में व्यस्त होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि अब हैंडपंप को ठीक कर सुचारु रूप से चालू कर दिया गया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल संस्थान विभाग और टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।

इस अवसर पर सूरज प्रहरी (प्रदेश मंत्री, भाजपा अनुसूचित मोर्चा) और सभासद बबीता प्रहरी ने विभाग का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *