सूचना विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, चम्पावत और चमोली समेत कई जिलों के सूचना अधिकारी बदले


​देहरादून/चम्पावत। उत्तराखंड के सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में आज बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग के सहायक निदेशकों और जिला सूचना अधिकारियों (DIO) को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियों पर तैनात किया गया है।
​इन अधिकारियों का हुआ तबादला:
जारी सूची के अनुसार, देहरादून में तैनात सहायक निदेशक श्री बद्री चन्द को अब सूचना निदेशालय मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चम्पावत के जिला सूचना अधिकारी श्री धीरज कार्की का तबादला चमोली किया गया है, जबकि चमोली के जिला सूचना अधिकारी श्री अनुज कुमार अब चम्पावत जिले की कमान संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, निदेशालय मुख्यालय में तैनात सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी को जिला सूचना कार्यालय, देहरादून भेजा गया है।
​छुट्टी पर रोक, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश:
महानिदेशक द्वारा जारी आदेश में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदेश में यह भी उल्लेख है कि कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी भी अधिकारी का किसी भी प्रकार का अवकाश (Leave) मंजूर नहीं किया जाएगा।
​सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने योगदान की सूचना तत्काल निदेशालय को उपलब्ध कराएं। इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *