अंकित चौडाकोटी बने सचिवालय मे अपर निजी सचिव.

अंकित चौडाकोटी बने सचिवालय मे अपर निजी सचिव.

बृजनगर आमखरक छोटे से गांव के महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी रामचंद्र चौडाकोटी के कनिष्ठ पुत्र चंपावत क्षेत्र पंचायत के पूर्व उप प्रमुख रहे प्रकाश चौडाकोटी के पुत्र अंकित चौडाकोटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर सचिवालय मे अपर निजी सचिव पद सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पहली बार सचिवालय मे इस क्षेत्र के युवा का चयन होने से तल्ला पाल विलौन क्षेत्र मे खुशी की लहर है। अंकित ने अपने मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. अंकित के चयन पर तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक व ब्यानधुरा मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित शंकर जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद चंपावत के जिलाध्यक्ष महेश चौडाकोटी, नारायण दत्त चौडाकोटी, धूरा के पूर्व प्रधान कमल किशोर, स्वरूप राम, सरस्वती राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम बोहरा, महेंद्र सिंह राना, आदि ने अंकित को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी है। शंकर जोशी सुखीढांग चंपावत ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *