दियूरी-कठोल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आंगन उत्सव

दियूरी-कठोल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आंगन उत्सव

दियूरी-कठोल। ग्राम दियूरी के कठोल क्षेत्र में आंगन उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति एवं नौनिहालों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा जोशी, सहायिका श्रीमती जानकी जोशी, क्रेच कार्यकर्ता ललिता बोहरा, क्रेच सहायिका ममता बोहरा सहित प्रिया बोहरा, रवीना बोहरा एवं ललिता आर्या तथा समस्त धात्री महिलाओं का सम्मान किया गया।इस अवसर पर केंद्र में उपस्थित छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन तथा बच्चों के समुचित विकास के लिए आवश्यक पोषण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता एवं आईटी संयोजक श्री दिनेश सिंह बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मातृशक्ति एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की।इस अवसर पर कहा गया कि डबल इंजन सरकार मातृशक्ति और नौनिहालों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पोषण अभियान के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी एवं क्रेच से जुड़े कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की गई। आयोजन ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *