चम्पावत बार संघ चुनाव में भास्कर मुरारी ने मारी बाजी, अध्यक्ष पद पर 44 मतों से दर्ज की जीतचम्पावत बार संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।
अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर भास्कर मुरारी ने सर्वाधिक 44 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर गुणा नन्द थ्वॉल और उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी विजयी रहे।चम्पावत बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भास्कर मुरारी को 44 मत प्राप्त हुए। वहीं राम सिंह बिष्ट को 11, पीएस पाटनी को 1 मत मिला, जबकि 1 मत नोटा के पक्ष में पड़ा।वहीं सचिव पद पर गुणा नन्द थ्वॉल ने 40 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक जोशी को 17 मत मिले।उपाध्यक्ष पद के चुनाव में अशोक चौधरी ने 33 मत हासिल किए, जबकि पवन ज्योति मनराल को 24 मत प्राप्त हुए। इस तरह अशोक चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट रमेश उप्रेती ने संभाली। वहीं सह चुनाव अधिकारी एडवोकेट कुंदन राणा और एडवोकेट रोहित जोशी ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।चम्पावत बार संघ के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अधिवक्ता हितों के साथ-साथ बार संघ की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
kamal bhandari editor in chief ।

