मा. मुख्यमंत्री की बड़ी पहल, शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री की बड़ी पहल, शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

*सैनिक परिवारों के सम्मान और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय, परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। मा. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस निर्णय का लाभ जनपद चम्पावत की पात्र वीरांगनाओं एवं वीर माताओं को भी मिलेगा।मा. मुख्यमंत्री की राज्य स्तरीय घोषणा के अंतर्गत शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पूर्ति की जिम्मेदारी अब परिवहन विभाग से सैनिक कल्याण विभाग को अंतरित कर दी गई है।शासन द्वारा सैनिक कल्याण विभाग को घोषणा के क्रियान्वयन एवं पूर्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा सेल को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का यह निर्णय देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है।मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों, वीरांगनाओं एवं वीर माताओं के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से पात्र वीरांगनाओं और वीर माताओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही आर्थिक राहत भी मिलेगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *