🚨 *छात्रसंघ चुनाव को लेकर चम्पावत पुलिस अलर्ट* 🚨 *शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल निर्वाचन के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा कल दिनाँक 29.09.2026 के छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।🔹 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील शिक्षण संस्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।🔹 प्रत्याशियों, छात्र संगठनों एवं छात्र नेताओं से समन्वय कर चुनाव नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश।🔹 छात्रों/गुटों एवं संभावित उपद्रवियों की पहचान कर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही।🔹 हॉस्टल, कैंपस, प्रवेश द्वार, पार्किंग एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता।🔹 सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह एवं आपत्तिजनक सामग्री पर विशेष निगरानी।🔹 मतदान एवं मतगणना के दौरान अनधिकृत प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण तथा कॉलेज प्रशासन से निरंतर समन्वय।🔹 विजय जुलूस, नारेबाजी, आतिशबाजी एवं संभावित विवादों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।🔹 महिला छात्राओं की सुरक्षा एवं महिला पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सभी थाना/चौकी प्रभारियों को फील्ड में रहकर व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश। *चम्पावत पुलिस शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।* 🚔👮♀️मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 28.09.2026
kamal bhandari editor in chief ।

