नगर निकायों में मनोनीत पार्षदों/सदस्यों को शपथ दिलाने हेतु SDM अधिकृत, 27 जुलाई को दिलाई जाएगी शपथ*

चंपावत

जिलाधिकारी श्री मनीष ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि शासन के निर्देशों के क्रम में अधिसूचनाओं के तहत नगर पालिका परिषद चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा में नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 की उपधारा 1 के खण्ड ‘घ’ के अंतर्गत नामांकित सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इन सभी नामित सदस्यों को नियमानुसार संबंधित निकायों में शपथ ग्रहण कराया जाना अनिवार्य है।इसी क्रम में, नगर पालिका अधिनियम के तहत जनपद चम्पावत की नगर पालिका परिषद चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर और नगर पंचायत बनबसा के नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है।इसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद चम्पावत के नामित सदस्यों को शपथ दिलाने हेतु उप जिलाधिकारी चम्पावत, नगर पालिका परिषद लोहाघाट के लिए उप जिलाधिकारी लोहाघाट, नगर पालिका परिषद टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा के नामित सदस्यों को शपथ दिलाने हेतु उप जिलाधिकारी पूर्णागिरी (टनकपुर) को नामित किया गया है। यह सभी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आगामी 27 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *