*जनपद चम्पावत*🚒
*फायर स्टेशन चम्पावत ने मॉल स्टाफ को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण*
*आग से बचाव एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही के लिए किया जागरूक**श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशानुसार जनपद में अग्नि सुरक्षा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा निरंतर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उक्त क्रम में आज दिनांक – 28.09.2026 को *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चम्पावत श्री मदन सिंह एवं प्रशिक्षु FSSO श्री प्रकाश चन्द्र सती* द्वारा *वैल्यू एंड वैरायटी मॉल, चम्पावत* में कार्यरत स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण के दौरान मॉल में स्थापित फायर एक्सटिंग्विशर, होजरील एवं फायर हाइड्रेन्ट के संचालन एवं उपयोग की जानकारी देते हुए कर्मचारियों को इन अग्निशमन उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सुरक्षित एवं प्रभावी कदम उठाने, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।*फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा आमजन से अपील की गई कि अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन व 112 को सूचना दें* ।मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 28.09.2026
kamal bhandari editor in chief ।

