जिलाधिकारी ने गोल्डन इंपैक्ट अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित लता गहतोड़ी एवं शिक्षक रवीश पचौली को दी बधाई:

चम्पावत

*जिलाधिकारी ने गोल्डन इंपैक्ट अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित लता गहतोड़ी एवं शिक्षक रवीश पचौली को दी बधाई:

सामाजिक दायित्व और उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में सराहा*सोमवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के पाटी क्षेत्र की निवासी लता गहतोड़ी को इंदौर (मध्य प्रदेश) की संस्था *’2030 का भारत’* द्वारा प्रतिष्ठित *Golden Impact Achiever Award 2026* से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। लता गहतोड़ी औपचारिक रूप से शिक्षक न होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बीच स्थानीय बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। सामाजिक दायित्व और संवेदनशीलता से प्रेरित उनकी इस पहल को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप माना गया है। संस्था ‘2030 का भारत’ द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिसारी (पाटी) के शिक्षक श्री रवीश पचौली एवं शिक्षिका सुशीला जोशी के माध्यम से लता गहतोड़ी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिसारी (पाटी) के शिक्षक श्री रवीश पचौली के प्रयासों की भी सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि रवीश पचौली जैसे समर्पित शिक्षक और लता गहतोड़ी जैसी समाजसेवी प्रतिभाएं ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा का नया दीप जला रही हैं। बिना किसी सरकारी पद के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित लता गहतोड़ी तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में जुटे शिक्षक रवीश पचौली का यह योगदान पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के अन्य नागरिकों को भी निस्वार्थ भाव से शिक्षा और सामाजिक बदलाव के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *