चंपावत ,
*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से जनपद चंपावत में कौशल विकास को मिल रही नई दिशा, ‘स्किल इंडिया’ के तहत युवाओं को प्राप्त हो रहे रोजगार के नए अवसर*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जनपद चंपावत के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के फलस्वरूप सीमांत जनपद चंपावत में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित उत्तराखंड कौशल विकास मिशन और ‘स्किल इंडिया’ अभियान के अंतर्गत जनपद चंपावत के युवाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान कर दक्ष एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मा मुख्यमंत्री की इन युवा-केंद्रित नीतियों का सीधा लाभ जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को मिल रहा है, जिससे वे सम्मानजनक रोजगार और स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद चम्पावत में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) एवं अन्य शिक्षण मार्गदर्शन केंद्रों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस व्यवस्था से हुनरमंद बनकर जनपद के अनेक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हो रहा है। पारदर्शी व्यवस्था के तहत युवाओं को रोजगार के सुलभ अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘रोजगार प्रयाग पोर्टल’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे युवाओं को शासकीय एवं आउटसोर्सिंग पदों की जानकारी और अवसर पारदर्शी ढंग से प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही ‘अपुणी सरकार पोर्टल’ के माध्यम से विभागीय सेवाएं डिजिटल रूप में घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।जनपद चंपावत में युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय को ‘स्वरोजगार केंद्र’ और ‘स्टडी सर्किल’ के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग की सुविधा दी जा रही है। निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा सीधे रोजगार प्रदान किया जा रहा है।मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों से जनपद चंपावत कौशल विकास और युवाओं के सशक्तिकरण का एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है। ‘स्किल इंडिया’ और राज्य सरकार के इन बहुआयामी प्रयासों से न केवल जनपद में पलायन पर रोक लग रही है, बल्कि सीमांत क्षेत्र के युवा आत्मनिर्भर बनकर राज्य के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
kamal bhandari editor in chief ।

