रामलीला के सप्तम दिवस पर सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण का हुआ भव्य मंचन
मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने की शिरकत, दर्शकों ने किया रामलीला का आनंदचंपावत। श्री आदर्श राम सेवा समिति, मल्लीहाट चंपावत की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के सप्तम दिवस पर सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।रामलीला के सप्तम दिवस पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्री श्याम नारायण पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त श्री प्रकाश पांडेय एवं श्री हिमेश कलखुड़िया की उपस्थिति भी रही।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री भगवत शरण राय, संरक्षक श्री अशोक वर्मा, सभासद श्री रोहित बिष्ट एवं श्री सूरज प्रहरी, श्री श्याम कार्की, श्री विकास साह, श्री कमल राय, श्री गौरव पांडेय, श्री सुधीर साह तथा मीडिया प्रभारी श्री दीपक पनेरू मौजूद रहे।इसके साथ ही समिति के सदस्य श्री भुवन पचौली, श्री श्याम सिंह कार्की, श्री विजय चौधरी एवं श्री हीरा बल्लभ पलसाईं सहित अन्य सदस्यों ने भी अतिथियों के स्वागत एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागिता की।रामलीला मंचन के दौरान सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों ने दर्शकों को रामायण की घटनाओं से रूबरू कराया। इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, धर्म की मर्यादा और अधर्म के परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।श्री आदर्श राम सेवा समिति, मल्लीहाट चंपावत द्वारा आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक भगवान श्रीराम के आदर्शों को पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
kamal bhandari editor in chief.

