*जनपद चम्पावत*
*अमरू बैंड के पास खाई में गिरा डंपर, चम्पावत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति*
🔹दिनांक 21.10.2026 को DCR के माध्यम से अमरू बैंड के पास एक डंपर के खाई में गिरने तथा चालक के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कांस्टेबल कमलनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल कुलदीप एवं कांस्टेबल आनंद नेगी सरकारी वाहन से तत्काल मौके पर पहुंचे।📌मौके पर डंपर संख्या UK05CA-1619, जो बेलखेत से टनकपुर की ओर आरबीएम लेकर जा रहा था, अमरू बैंड से लगभग 500 मीटर आगे तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।📌दुर्घटना में चालक नारायण सिंह पुत्र भूप सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी बेलखेत, चल्थी, जनपद चम्पावत को हल्की चोटें आईं। घायल चालक को पुलिस व राहगीरों की सहायता से बाहर निकाल कर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ➡️ *चम्पावत पुलिस की अपील:* पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। तीव्र मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें तथा सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक 22.10.2026
kamal bhandari editor in chief.

