🚒 *चम्पावत पुलिस* 🔥
*लोहाघाट के मीना बाजार में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, व्यापारियों को किया जागरूक*
📌 दिनांक 15.10.2026 को आगामी त्योहार के दृष्टिगत *फायर स्टेशन लोहाघाट* की टीम द्वारा मीना बाजार क्षेत्र में कपड़े, कॉस्मेटिक्स, बर्तन, जनरल स्टोर, गोदाम, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी एवं बैंक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का फायर रिस्क निरीक्षण/ऑडिट किया गया।🚨 निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को विद्युत वायरिंग दुरुस्त रखने, दुकान बंद करने से पूर्व मेन स्विच बंद करने, ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों के संबंध में सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा पूजा कक्ष सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।📞 अग्निकांड की स्थिति में तत्काल 112 या 05965-234211 पर सूचना दें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 15.10.2026
kamal bhandari editor in chief.

