🚔 *चम्पावत पुलिस* 📢
*सुरक्षित भविष्य की पहल: राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*
📌 आज दिनांक 15.10.2026 को *चौकी चल्थी, द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी* व *चौकी बाज़ार , कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा A. D. C. Alma Mater Champawat school* जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।🔐 *साइबर सुरक्षा: फर्जी* प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय बताए गए।🛡️ *महिला एवं बाल सुरक्षा:* पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच तथा किसी भी अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।🚦 *सड़क सुरक्षा:* नाबालिगों को वाहन न चलाने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।🚫 नशामुक्ति: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।📞 *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:* आपातकालीन सहायता-112 | महिला हेल्पलाइन-1090 | चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 | साइबर अपराध-1930मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 15.10.202
kamal bhandari editor in chief.

